
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस छोडने की अटकलों पर लगाया विराम
दिल्ली में प्रियंका गांधी से की मुलाकात, टवीट कर खुद दी जानकारी
चंडीगढ, 27 फरवरी (विश्ववार्ता) पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने एक और राजनीतिक छक्का जडक़र विरोधियों को पटखनी दे दी है। उन्होंने आज कांग्रेस की उच्च नेता प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली में मुलाकात की। सिद्धू ने एक्स पर ट्वीट भी किया। उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ अपनी मुलाकात की फोटो शेयर की। उनकी इस मुलाकात से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा जाने की बातें सिर्फ अफवाह हैं। इस मुलाकात से एक बार फिर सिद्धू ने विरोधियों को शांत रहते हुए जवाब दिया है।
सिद्धू की मुलाकात ने यह साफ कर दिया है कि वह अभी कांग्रेस पार्टी छोडऩे वाले नहीं है, क्योंकि इन दिनों उनके पार्टी छोडऩे की चर्चाएं काफी तेज थीं। उनके भाजपा में लौटने का कयास लगाए जा रहे थे। पार्टी छोडऩे की चर्चाओं पर भले ही विराम लग गया हो, लेकिन पार्टी के अंदर की खींचतान इसके बाद बढऩी लाजिमी है।
बता दें पंजाब में सिद्धू से कांग्रेस लीडरशिप नाराज और परेशान है। मौजूदा प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा बडि़ंग के साथ उनका मनमुटाव और टकराव किसी से छिपा नहीं है। बाकी सीनियर कांग्रेसी नेता भी सिद्धू से खुश नहीं है। वह लोग पंजाब प्रभारी दविंदर यादव से भी सिद्धू की शिकायत लगा चुके हैं।
Met her in Delhi today … had a positive discussion … the way forward … @priyankagandhi pic.twitter.com/Xyf5pohpgI
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) February 27, 2024























