
पंजाब के लोगो के सांस मे आई सांस, इंटरनेट सेवाएं फिर हुई बहाल
चंडीगढ, 27 फरवरी (विश्ववार्ता) किसान आंदोलन के बीच संगरूर के खनौरी बॉर्डर के साथ लगने इलाके में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई है। किसानों के आंदोलन के कारण सुनाम, लहरागागा, छाजली, खानूरी और पातड़ा इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी, जिसे बहाल कर दिया गया है। इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है। जिसके बाद लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने सरकार से अपील करते हुए कहा है कि आंदोलन तो चलते रहते है लेकिन सरकार को चाहिए कि इंटरनेट सेवा को बंद न किया जाए।
उक्त सेवाएं 12 फरवरी की रात से बंद कर की गई थी। गौरतलब है कि इंटरनेट बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और लोगों ने सरकार से इंटरनेट बहाल करने की अपील की थी, जिसके बाद यहां इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं ताकि लोगों का कामकाज प्रभावित न हो।





















