
राज्यसभा की 15 सीटों पर आज सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू
मैदान में उतरे 18 प्रत्याशी
राज्यसभा की 15 सीटों पर आज सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मतदान हो रहा है। शाम 5 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। रात तक नतीजे आने की उम्मीद है।
राज्यसभा चुनाव के लिए आज यानी 27 फरवरी 2024 को तीन राज्यों की 15 सीटों के लिए मतदान जारी हैं। ये तीन राज्य उत्तर प्रदेश, हिमाचल और कर्नाटक हैं जिनकी कुल 15 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। राज्यवार क्रम से देखें तो उत्तर प्रदेश में 10 सीटें, कर्नाटक में 4 सीटें और हिमाचल प्रदेश में एक सीट शामिल है।
दो राज्यों उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में राजनीतिक पार्टियां क्रॉस वोटिंग को लेकर सोच में हैं। वहीं अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां पर ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस उम्मीदवार की जीत होनी है।
गौरतलब है कि 15 राज्यों में राज्यसभा की कुल 56 सीटें खाली हैं। इनमें 12 राज्यों में जितनी सीटें खाली हुई थी। उतनी सीटों पर निर्विरोध चुन लिए गए थे। इसमें कुल 41 उम्मीदवार निर्विरोध रूप से चुने गए हैं।
उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल में जितनी सीटें खाली हुई है उसकी तुलना में अधिक उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। यही कारण है इन तीन राज्यों की 15 सीटों पर वोटिंग कराई जा रही है।
मतदान सुबह 9 बजे से शुरू हो गए हैं जो कि शाम 4 बजे तक जारी रहेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि रात तक नतीजे सामने आ जाएंगे।























