चंडीगढ, 27 फरवरी (विश्ववार्ता) दक्षिण से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। रायपुर में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका मराठवाड़ा से दक्षिण छग होते हुए तटीय आंध्रप्रदेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही हवा की दिशा भी बदलकर दक्षिणी हो जाएगी। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया।
दिल्ली में 25 फरवरी को बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी में 26 फरवरी को रात के समय हल्की बारिश हो सकती है. उसके बाद 27 फरवरी से मौसम साफ होने लगेगा. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार बंगाल समेत कई राज्यों में आज बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक और दो मार्च को दिल्ली में हल्की वर्षा होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, मार्च के दूसरे सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगेगी।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...






















