
पंजाब में भूकंप के झटको से हिली धरती
लोगो मे डर व दहशत का बना माहौल
चंडीगढ, 27 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब में देर रात करीब साढ़े 9 बजे उस समय लोगो मे डर व दहशत का माहौल पैदा हो गया जब तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि झटके पंजाब के अलग-अलग जिलों में महसूस किए गए, जिसमें श्री मुक्तसर साहिब, फिरोजपुर, चंडीगढ़, तरनतारन शामिल है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 बताई जा रही है।
वहीं जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जानी नुक्सान की कोई खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र तरनतारन बताया जा रहा है, जो धरती से 40 किमी नीचे था।





















