
तीरंअदाजी के एशिया कप में प्रणीत कौर और सिमरनजीत कौर ने पांच पदक जीते
खेलमंत्री गुरमीत मीत हेयर ने उक्त खिलाड़ियों को दी जीत पर बधाई
चंडीगढ, 27 फरवरी (विश्ववार्ता)बगदाद (इराक) में चल रहे तीरंअदाजी के एशिया कप में पंजाब की दो तीरंदाजों सिमरनजीत कौर और प्रणीत कौर ने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। अबोहर की सिमरनजीत कौर ने मिक्स टीम और महिला टीम में दो स्वर्ण पदक और व्यक्तिगत वर्ग में एक रजत पदक जीता। इसी तरह मानसा की प्रणीत कौर ने कंपाउंड के व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण और कंपाउंड की टीम वर्ग में रजत पदक जीता।\
इसी तरह मानसा की प्रणीत कौर ने कंपाउंड के व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण और कंपाउंड की टीम वर्ग में रजत पदक जीता।
हॉकी खेल में चल रही एफ.आई.एच. प्रो हाकी लीग के भारतीय लैग के आखिरी मैच में भारत ने आयरलैंड को 4-0 से हरा दिया।इस लीग में भारतीय टीम ने अब तक 8 मैच खेलकर 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान हासिल किया है।
पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने उक्त पंजाबी खिलाड़ियों को उनकी जीत पर बधाई दी और कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत और कोचों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर बनी नई खेल नीति के ठोस परिणाम दिखने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के खिलाड़ी इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक खेलों की तैयारी जोर शोर से कर रहे हैं और इस बार भी बड़ी संख्या में पंजाबी खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा लेंगे।
ਚੱਕ ਦੇ ਇੰਡੀਆ, ਚੱਕ ਦੇ ਪੰਜਾਬ..
ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਕੌਰ ਤੇ ਪ੍ਰਨੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਤੀਰਅੰਦਾਜ਼ੀ ਦੇ ਏਸ਼ੀਆ ਕੱਪ ਚ 3 ਸੋਨੇ ਤੇ 2 ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਤਮਗ਼ੇ ਜਿੱਤੇ। ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਖੇਡ ਟੀਮ ਨੇ ਐਫ.ਆਈ.ਐਚ. ਪ੍ਰੋ. ਹਾਕੀ ਲੀਗ ਵਿੱਚ ਆਇਰਲੈਂਡ ਨੂੰ 4-0 ਨਾਲ ਹਰਾਇਆ। ਧਰੁਵ ਕਪਿਲਾ ਨੇ ਬੈਡਮਿੰਟਨ ਵਿੱਚ ਯੁਗਾਂਡਾ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਚੈਂਲੇਜ ਦਾ ਪੁਰਸ਼ ਡਬਲਜ਼ ਖਿਤਾਬ… pic.twitter.com/P3d2bodYT6
— Gurmeet Singh Meet Hayer (@meet_hayer) February 26, 2024





















