
जीवन भर भ्रष्टाचार के खिलाफ लडने वाली शख्सियत जे.के. आनंद नही रहे
आज अंतिम संस्कार जालंधर के किशनपुरा शमशान घाट मे
चंडीगढ, 26 फरवरी (विश्ववार्ता) जीवन भर भ्रष्टाचार के खिलाफ लडने वाले श्री जेके आनंद (एंटी करप्शन सोसाइटी रजि. जालंधर के अध्यक्ष) हमारे बीच नही रहे। उनका पूरा जीवन भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई लडते हुए बीता। कल के मंदभागे दिन को वे इस संसारिक यात्रा को पूरी कर प्रभु चरणो मे लीन हो गये है।
आज उनका अंतिम संस्कार दोपहर 3.00 बजे किशनपुरा शमशान घाट मे होगा। इस दुख की घड़ी मे देविंदरजीत सिंह दर्शी विश्ववार्ता के संस्थापक व डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहाजे.के. आनंद के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।





















