
भाकियू आज निकालेगी ट्रैक्टर मार्च, हर जिले में अलर्ट जारी
हाइवे पर यात्रा करने वाले जरा ध्यान दे
चंडीगढ, 26 फरवरी (विश्ववार्ता) भारतीय किसान यूनियन की ओर से आज पंजाब और हरियाणा से शुरू हुए संयुक्त किसान मोची के दिल्ली कूच किसान आदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता किसानों और ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली देहरादून हाईवे पर उत्तर जायेंगे। ऐसे में आपको भी दिल्ली से देहरादून के बीच हाईवे पर सफर करने के लिए गंभीर रूप से सोच विचार करना होगा, क्योकि कई स्थानों पर किसानों की योजना हाईवे को पूरी तरह से जाम करने की है, जबकि भकिय शीर्ष नेतृत्व में केवल एक साइड की सडक़ पर ही प्रदर्शन का आहतान किया जायेगा।। वहीं ट्रैक्टर श्रृंखला के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। हाईवे के सभी थानों की पुलिस को सुरक्षा व व्यवस्था बनाने के लिए आदेश किए गए हैं।
भाकियू मुजफ्फरनगर में जिले की सीमा पुरकाजी के भूराहेड़ी से खतौली के भंगेला गांव तक ट्रैक्टर श्रंखला बनाएगी। हाईवे पर सुबह से ही ट्रैक्टर की लाइन दूर तक लग जाएगी। जिस कारण हाईवे का यातायात भी प्रभावित हो सकता है।
बता दें कि ट्रैक्टर श्रंखला बनाए जाने वाले हाईवे से एक नहीं दर्जन भर गांवों के हजारों लोगों का रोजाना आना-जाना होता है। वहीं उत्तराखंड से भी हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते है। इन वाहनों में सवार लोगों को भी परेशानी हो सकती है।
इस समस्या को देखते हुए एसएसपी अभिषेक सिंह ने हाईवे पर पडऩे वाले थाना पुरकाजी, छपार, नई मंडी, मंसूरपुर व खतौली के थाना प्रभारियों को सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट किया है। पुलिस अधिकारियों को भी सुबह से ही भ्रमण के लिए निर्देशित किया गया है। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को आवश्यक व्यवस्था बनाने के लिए कहा है।





















