
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा मुकाबले के तीसरे दिन का खेल जारी
फिरकी जादूगर कुलदीप का कहर
दूसरी पारी मे इंग्लैंड की आधी से ज्यादा टीम लौटी पेवेलियन
चंडीगढ, 25 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबले के तीसरे दिन का खेल जारी है। तीसरे दिन आज वही दूसरी पारी मे इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नही रही और मात्र 19 के स्कोर पर दो झटके लगे। इस समय इंग्लैंड का स्कोर 47 ओवर मे 8 विकेेट पर 139 रन हो गया है।
कुलदीप यादव की फिरकी का जादू चल रहा है। उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी पारी के 41वें ओवर में दो विकेट झटके। ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप ने टॉम हार्टले को सरफराज के हाथों कैच कराया। इसके बाद आखिरी गेंद पर ओली रॉबिन्सन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। हार्टले सात रन बना सके। वहीं, रॉबिन्सन खाता नहीं खोल सके। कुलदीप अब तक चार विकेट ले चुके हैं। फिलहाल बेन फोक्स और शोएब बशीर क्रीज पर हैं।
बतां दे कि दूसरे दिन आज भारत ने सात विकेट पर 219 रन से आगे खेलना शुरू किया और 88 रन बनाने में बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। आज भारत को सबसे पहला झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। कुलदीप 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने जुरेल के साथ 76 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद आकाश दीप बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने जुरेल के साथ 40 रन की साझेदारी की। आकाश नौ रन बनाकर आउट हुए। दोनों को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा और अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया। आखिरी विकेट के रूप में जुरेल आउट हुए।
कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई। रजत पाटीदार एक बार फिर फेल रहे और वह 17 रन ही बना सके। वहीं रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को एंडरसन ने पवेलियन भेजा था। वहीं, शुभमन, रजत और जडेजा को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। इस बीच यशस्वी ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। हालांकि, वह 73 रन बनाकर बशीर का शिकार बने। सरफराज 14 रन और अश्विन एक रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को हार्टले ने आउट किया। इंग्लैंड की ओर से बशीर ने पांच और हार्टले ने तीन विकेट लिए। वहीं, जेम्स एंडरसन को दो विकेट मिले।






















