पीएम मोदी ने केबल पुल सुदर्शन सेतु का किया उद्घाटन
2.5 किलोमीटर लंबा यह पुल भारत का सबसे लंबा पुल
सुदर्शन सेतु से जुड़ी खास बातें
PM नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं. उन्होंने आज (25 फरवरी 2024) कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इसी में से एक अहम प्रोजेक्ट सुदर्शन सेतु है।2.5 किलोमीटर लंबा यह पुल केबल पर टिका भारत का सबसे लंबा पुल है. यह ओखा मेनलैंड और बेट द्वारका द्वीप को जोड़ेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरब सागर में बेयट द्वारका द्वीप को मुख्य भूमि ओखा से जोड़ने वाले देश के सबसे लंबे केबल-आधारित पुल ‘सुदर्शन सेतु’ का गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में रविवार को उद्घाटन किया।
मोदी ने अपने दिन की शुरुआत बेयट द्वारका में भगवान श्री कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करके की। इसके बाद उन्होंने ‘सुदर्शन सेतु’ नामक चार लेन के केबल पुल का उद्घाटन किया। अद्वितीय डिजाइन से बने इस सेतु के दोनों ओर श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों और भगवान कृष्ण की छवियों से सुसज्जित एक पैदलपथ है।
सुदर्शन सेतु से जुड़ी खास बातें
- ओखा मेनलैंड को बेट द्वारका द्वीप से जोड़ने वाले सुदर्शन सेतु से इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी.
- सुदर्शन सेतु केबल पर टिका भारत का सबसे लंबा पुल है. इसमें फुटपाथ के ऊपरी हिस्सों पर सौर पैनल लगाए गए हैं, जो एक मेगावाट बिजली पैदा करते हैं.
- चार लेन वाले पुल के दोनों तरफ 50 मीटर चौड़े फुटपाथ हैं.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2017 में पुल की नींव रखी थी.
- सुदर्शन सेतु को बनाने में 978 करोड़ रुपये की लागत आई है.
- सुदर्शन सेतु पर भगवद गीता के श्लोकों और दोनों तरफ भगवान कृष्ण की छवियों से सजा हुआ फुटपाथ भी है.
- ओखा-बेट द्वारका सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण से पहले, तीर्थयात्रियों को बेयत, द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर तक पहुंचने के लिए बोट ट्रांसपोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता था.





















