
पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य पर हमला
चंडीगढ, 25 फरवरी (विश्ववार्ता) अमृतसर में पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डा. सुभाष थोबा पर देर शाम अमृतसर के गुमटाला स्थित अपने घर में लौटे थे। जैसे ही वह कार से उतरे और घर के अंदर दाखिल हुए तभी 15 से 20 अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। उनकी कार पर पत्थर बरसाए जिससे कार का पिछला शीशा टूट गया।
पत्थर बरसाने के बाद युवक वहां से भाग गए।
जब इस वारदात को अंजाम दिया जा रहा था तो घर की छत पर खड़ी डा. की पत्नी ने खौफनाक मंजर देख जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया जिससे आस-पड़ोस के लोग इक_े हो गए। उक्त घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे कैमरों को खंगालने में जुट हुई है।





















