
पंजाब पुलिस ने लंडा गैंग के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़
भारी मात्रा में हथियार भी बरामद
चंडीगढ, 25 फरवरी (विश्ववार्ता)पंजाब के जालंधर में पुलिस कमिश्नरेट ने लंडा गैंग के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने रविवार को बताया कि पुलिस ने हथियारों की तस्करी में शामिल गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के तीन साथी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने हवाला के पैसों से मंगवाए गए 17 हथियार और 33 मैगजीन बरामद किए हैं। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि लखबीर लंडा पर हृढ्ढ्र ने 15 लाख रुपए का इनाम रखा हुआ है। लखबीर लंडा पंजाब में कई आतंकी घटनाओं में संलिप्त है। गैंगस्टर लंडा पंजाब के तरनतारन जिला का रहने वाला है। वह साल 2017 में विदेश भाग गया था। लंडा पर पंजाब के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जिक्रयोग्य है कि लखबीर लंडा पर एन.आई.ए. ने 15 लाख का ईनाम रखा हुआ है। लखबीर लंडा पंजाब में कई आतंकी घटनाओं में संलिप्त है। गैंगस्टर लखबीर लंडा जिला तरनतारन का रहने वाला है। 2017 में वह विदेश भाग गया था। मोहाली में जो आर.पी.जी. अटैक हुआ था उसका मुख्य सरगना है। पुलिस के अनुसार इस उक्त नेटवर्क के तार कनाडा से जुड़े हैं। पंजाब के अलग-अलग थानों में गैंगस्टर लंडा के खिलाफ जबरन वसूली, रंगदारी, हथियारों, अपहरण आदि आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।























