
पंजाब सीएम भगवंत मान आज सरकार-व्यापारी मिलनी समारोह में करेगे शिरकत
इस जिले मे व्यापारियों की समस्याओं को सुनेगे
चंडीगढ, 25 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सरकार-व्यापारी मिलनी समारोह में पठानकोट पहुंच रहे हैं। दो दिवसीय इस कार्यक्रम की शुरुआत बीते दिन ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुकेरियां से की थी। आज दो कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरा कार्यक्रम दीनानगर में होने वाला है।
इसी तरह से रविवार को पठानकोट और दीनानगर में व्यापारियों के साथ मिलनी होगी। इस दौरान व्यापारियों के मसलों पर खुलकर चर्चा होगी। इतना ही नहीं व्यापारियों मसलों के हल के लिए मौके पर सीनियर आफिसर भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ-साथ आने वाले दिनों में अन्य शहरों में भी सरकार -व्यापार मिलनी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।























