
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा मुकाबले का खेल जारी
भारतीय पारी सिमटी, इंग्लैंड ने बनाई महत्वपूर्ण बढत
दूसरी पारी मे इंग्लैंड को अश्विन ने दिये लगातार दो झटके
चंडीगढ, 25 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबले के तीसरे दिन का खेल जारी है। भारतीय टीम मुश्किलों में नजर आ रही है। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक की बदौलत 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए। ऐसे में इंग्लैंड दूसरी पारी में 46 रन के बढ़त के साथ उतरेगी। भारत के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। वह शतक से चूक गए और 10वें विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें टॉम हार्टले ने क्लीन बोल्ड किया।
वही दूसरी पारी मे इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नही रही और मात्र 19 के स्कोर पर दो झटके लगे। इस समय इंग्लैंड का स्कोर 13 ओवर मे 2 विकेेट पर 54 रन हो गया है। अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी के पांचवें ओवर की आखिरी दो गेंद पर दो विकेट लिए। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। जैक क्राउली ने उनकी गेंद पर डिफेंस किया। ओवर की पांचवीं गेंद पर अश्विन ने बेन डकेट को सरफराज खान के हाथों कैच कराया। वहीं, अगली ही गेंद पर ओली पोप को एल्बीडब्ल्यू आउट किया।फिलहाल जैक क्राउली और जो रूट क्रीज पर हैं।
बतां दे कि दूसरे दिन आज भारत ने सात विकेट पर 219 रन से आगे खेलना शुरू किया और 88 रन बनाने में बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। आज भारत को सबसे पहला झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। कुलदीप 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने जुरेल के साथ 76 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद आकाश दीप बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने जुरेल के साथ 40 रन की साझेदारी की। आकाश नौ रन बनाकर आउट हुए। दोनों को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा और अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया। आखिरी विकेट के रूप में जुरेल आउट हुए।
कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई। रजत पाटीदार एक बार फिर फेल रहे और वह 17 रन ही बना सके। वहीं रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को एंडरसन ने पवेलियन भेजा था। वहीं, शुभमन, रजत और जडेजा को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। इस बीच यशस्वी ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। हालांकि, वह 73 रन बनाकर बशीर का शिकार बने। सरफराज 14 रन और अश्विन एक रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को हार्टले ने आउट किया। इंग्लैंड की ओर से बशीर ने पांच और हार्टले ने तीन विकेट लिए। वहीं, जेम्स एंडरसन को दो विकेट मिले।






















