महिला प्रीमियर लीग: रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को हराया
चंडीगढ, 25 फरवरी (विश्ववार्ता)महिला प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को दो रन से हरा दिया। ऐलिसा हीली की टीम के लिए सोभना आशा काल साबित हुईं। उन्होंने इस मुकाबले में पांच विकेट हासिल किए। इसी के साथ वह डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन में पांच विकेट हॉल लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गईं। 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 155 रन बना सकी।
महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी वॉरियर्स को दो रन से हरा दिया। शोभना ने पांच विकेट लिए। यूपी को जीत के लिए 158 रन बनाने थे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 157 रन लगाए हैं। टीम की ओर से ऋचा घोष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 62 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, मेघना ने 53 रन का योगदान दिया। राजेश्वरी गायकवाड़ ने यूपी की ओर से सर्वाधिक 2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में ही एलिस हीली आउट हो गई। इसके बाद शोभना ने एक ओवर में दो विकेट लेकर यूपी की पारी को ध्वस्त कर दिया। वहीं, बाद में एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर यूपी की कमर ही तोड़ दी। यूपी की तरफ से ग्रेस हैरिस ने सर्वाधिक 38 रन बनाए।
यूपी वॉरियर्स प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना, सोफिया डिवाइन, साब्बहीनेनी मेघना, एलिसा पैरी, ऋचा घोष, सोफिया मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, सिमरन बहादुर, शोभना आशा, रेणुका सिंह ठाकुर।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग 11: एलिसा हीली, सोफिया एक्लीस्टोन, ताहिला मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, पूनम खेमनार, श्वेता सहरावत, ग्रैस हैरिस, सायमा ठाकुर।






















