चंडीगढ़ में सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर के चुनाव दोबारा होंगे
प्रदीप छाबड़ा से मिलने पहुंचे कुलदीप कुमार
चंडीगढ, 23 फरवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ का मेयर बनाया गया है वहीं अब प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कॉपी मिल के क्लियर हो गया है कि चंडीगढ़ में सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर चुनाव दोबारा होंगे। वहीं बीजेपी और इंडिया गठबंधन की तरफ से उम्मीदवारों के नाम में कोई बदलाव नहीं है. मेयर चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ आए हो।
मेयर घोषित होने के बाद कुलदीप कुमार वीरवार को पंजाब लार्ज इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन और आप के वरिष्ठ नेता प्रदीप छाबड़ा से मिलने पहुंचे। प्रदीप छाबड़ा ने कुलदीप कुमार को मेयर बनने की बधाई दी और मुंह मीठा कराया। दोनों में काफी देर तक बातचीत हुई। उनके साथ कई कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। बता दें कि कुलदीप कुमार प्रदीप छाबड़ा के काफी करीबी माने जाते हैं।इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी की तरफ से कुलदीप कुमार को मेयर प्रत्याशी बनाया गया था। वहीं कांग्रेस के खाते से सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर उम्मीदवार उतारे गए. लंबे विवाद के बाद और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कुलदीप कुमार मेयर बन गए है।
वहीं अभी वर्तमान में बीजेपी की तरफ से सीनियर डिप्टी मेयर कुलजीत संधू और डिप्टी मेयर राजिंदर शर्मा पद पर बने हुए है उनकी तरफ से इस्तीफा नहीं दिया गया है. ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि कांग्रेस से कैसे सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनेगा. वहीं कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि अब उनकी पार्टी से सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनेंगे।
























