
आज किसान मनाएंगे काला दिन , देश भर में इस दिन ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा
अमित शाह, मनोहर और विज का मांगा इस्तीफा
सरकार किसान हित के लिए प्रतिबद्ध-केंद्रीय कृषि मंत्री
चंडीगढ, 23 फरवरी (विश्ववार्ता) आंदोलन के बीच एक बार फिर से किसान भडक़ गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (स््यरू) ने शंभू बॉर्डर पर हुई किसान की मौत पर आक्रोश जताते हुए आज 23 जनवरी को देश में काला दिवस बनाने का एलान किया है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आने वाली 26 फरवरी को देश भर में ट्रैक्टर रैली निकालने की भी घोषणा की है।
14 मार्च को देशभर के किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत करेंगे। यह फैसला बैठक में लिया है। वहीं 26 फरवरी को किसानों ने ट्रैक्टर मार्च का एलान किया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 26 फरवरी को देशभर में किसान हाइवे पर ट्रैक्टर मार्च करेंगे। एक तरफ की सडक़ खुली रहेगी। इसी दिन शाम को विश्व व्यापार संगठन का पुतला भी फूंका जाएगा।
किसानों ने मृतक किसान के परिजनों के लिए सरकार से एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की।किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा, “हरियाणा पुलिस ने पंजाब की सीमा पर कार्रवाई की है। हरियाणा पुलिस के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। न्यायिक जांच की जाए।”उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के इस्तीफे की मांग भी की।
संयुक्त किसान मोर्चा ने कल 23 फरवरी को काला दिवस मनाने का फैसला लिया। इस दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के पुतले फूंके जाएंगे। वहीं आने वाली 14 मार्च को किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत आयोजित करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने इसे लेकर छह सदस्यीय कॉर्डिनेटिंग कमेटी का गठन किया है
केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र किसान हित में काम करने को प्रतिबद्ध है। हमने किसानों से कहा है कि मिलकर हल निकालना चाहिए ताकि सबके लिए लाभदायक हो।केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने किसान को समृद्ध, सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। आगे भी निर्णय किसानों के हित में ही लिया जाएगा।





















