
दिल्ली सीएम केजरीवाल की अध्यक्षता मे ऑल पार्टी की अहम बैठक जारी
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) आम आदमी पाटी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता मे पानी के भारी-भरकम बिलों की एकमुश्त समाधान योजना पर चर्चा के लिएको सर्वदलीय बैठक जारी है बुलाई है। यह सर्वदलीय बैठक शाम चार बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। दिल्ली में इससे पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि दोषपूर्ण पानी के बिलों के निवारण के लिए सरकार की एकमुश्त समाधान योजना में बाधा उत्पन्न हुई है क्योंकि शहरी विकास सचिव ने मंत्री परिषद के समक्ष प्रस्ताव पेश करने से इंकार कर दिया है।





















