
चंडीगढ़ की नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) यूटी प्रशासन ने साल 2024-25 के वित्तीय सत्र में लागू होने वाली आबकारी नीति तैयार कर कर ली है नई आबकारी नीति के तहत रात को अतिरिक्त दो घंटे तक शराब परोसने के लिए रेस्तरां, होटल और बार संचालकों को लाइसेंस के लिए दो लाख रुपये अतिरिक्त देने होंगे। किसी भी तरह के आपराधिक मामले में सजा प्राप्त अभ्यर्थी नीलामी में भाग नहीं ले सकेंगे।
चंडीगढ़ प्रशासन की बहुप्रतीक्षित आबकारी नीति को मंजूरी देते प्रशासन ने शराब के सभी रिटेल वेंडर्स के लिए 26 फरवरी से ई-नीलामी शुरू करने का निर्णय लिया है। नई नीति में भारत में निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफल) का कोटा घटाया गया है, जबकि मांग बढ़ने से कंट्री लिकर और आयातित विदेशी शराब के कोटे में आंशिक रूप से बढ़ोतरी की गई है। नई नीति एक अप्रैल से लागू कर दी जाएगी। शहर में ठेकों का आवंटन और शराब की बिक्री अब इसी नीति के तहत की जाएगी। नीति में सबसे अहम है कि अब शहर में शराब के ठेके रात 12 बजे तक खुलेंगे।




















