खनौरी बॉर्डर पर युवक की मौत से भडक़े किसान, हरियाणा मे किये हाईवे जाम
हरियाणा में सड़कों पर उतरे भाकियू चढ़ूनी गुट
चंडीगढ, 22 फरवरी (विश्ववार्ता) भाकियू चढ़ूनी गुट ने युवा किसान की मौत के बाद कैथल में भाकियू चढ़ूनी गुट के सदस्यों ने रोष स्वरूप हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित तितरम मोड़ पर जाम लगा दिया। इस जाम के दौरान वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंजाब के किसानों के समर्थन में यमुनानगर में सहारनपुर-पंचकुला नेशनल हाईवे 344 पर भारतीय किसान यूनियन ने जाम लगाया है।
बता दें कि भाकियू चढ़ूनी गुट ने युवा किसान की मौत के बाद रोष स्वरुप प्रदेशभर में 12 से दो बजे तक जाम लगाने का आह्वान किया था। इसके तहत जाम लगाया। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान महाबीर चहल नरड़ ने की। किसानों ने इस मार्ग पर अपनी गाड़ियों व ट्रैक्टर को बीच रास्ते में खड़ा किया और रास्ता रोका।






















