
इस वक्त की बडी खबर
किसानों का दिल्ली कूच शुरू, शंभू बॉर्डर पर किसान और पुलिस आमने सामने
पुलिस ने किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले, स्थिति तनावपूर्ण
केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों से आगे न बढऩे की अपील की
चंडीगढ, 21 फरवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है, हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों के दिल्ली कूच की घोषणा के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसानों को रोकने के पुलिस की तरफ से आंशू गैस के गोल दागे गए हैं। दिल्ली जानें के लिए आग बढ़ रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोल दागे गए हैं।
आंसू गैस के गोलों से शंभू बॉर्डर धुआं धुआं हो गया है। ड्रोन की मदद से पुलिस आंसू गैस के गोलों को दाग रही है। इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों को एक बार फिर से बातचीत का न्योता दिया है। अर्जुन मुंडा ने किसानों से आगे न बढऩे की अपील की है। बार्डर पर 1200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ राजधानी की तरफ निकल रहे हैं। उधर, खनौरी बॉर्डर से भी किसान हरियाणा में घुसने की कोशिश में हैं। यहां भी 800 ट्रैक्टर इनके साथ हैं।























