दिल्ली कूच से पहले आंदोलन को बड़ा झटका
इस नेता को पुलिस ने किया गिरफतार
चंडीगढ़, 21 फरवरी (विश्ववार्ता) किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की गारंटी का कानून बनाने की मांग को लेकर किसानों के पांच सौ ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच करने से पहले बुधवार सुबह अजमेर जिले में गिरफ्तार कर लिया गया।
दरअसल टोंक के ईसरदा, बीसलपुर बांध डूब क्षेत्र के किसानों ने अपनी मांगो को लेकर जयपुर कूच करने का ऐलान किया था. तो वहीं किसान महापंचायतके राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान नेता रामपाल जाट ने MSP की मांग को लेकर दिल्ली कूच का भी ऐलान किया था.दरअलस ने जयपुर कुच कर किसानों की ताकत दिखाने की बात कर रहें रामपाल जाट को पुलिस ने अजमेर के सील गांव से गिरफ्तार कर लिया है.
महापंचायत के प्रदेश युवा महामंत्री पिंटू यादव ने बताया कि श्जाट अजमेर जिले के अराई के सील गांव में करीब साढ़े पांच बजे किसानों से वार्ता कर रहे थे कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया और इसके विरोध में किसान एकजुट होने लगे हैं।
यादव ने कहा कि राजस्थान के किसान सरकार के इस तरह के किसानों के साथ छल को बर्दाश्त नहीं करेंगे। महापंचायत के युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने बताया कि श्री जाट को पुलिस ने गिरफ्तार करके उनका फोन बन्द करा दिया। श्री चौधरी ने बताया कि एमएसपी पर खरीद का गारंटी कानून बनाने एवं किसानों की स्थानीय समस्याओं को लेकर बुधवार को दिल्ली कूच का आह्वान किया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार के विरोध में प्रदेश में टोंक सहित कई स्थानों पर किसान सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने बताया कि अब किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ हाईवे पर जाने का निर्णय लिया गया।
























