
दिल्ली सावधान कुछ ही देर मे किसानों का होगा दिल्ली कूच
शंभू बॉर्डर से पहले पंजाब पुलिस और किसानों में झड़प
हम आगे बढ़ेंगे और पूरी दुनिया हमें शांति से आगे बढ़ते हुए देखेगी- पंधेर
शंभू पर जुटे हजारों ट्रैक्टर, क्रेनें लेकर पहुंचे
किसानों से मिलने पहुंचे पंजाब के अधिकारी
चंडीगढ, 21 फरवरी (विश्ववार्ता) किसान आंदोलन का आज 8वां दिन है। केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार के बाद किसान आज सुबह 11 बजे दिल्ली कूच करेंगे। इसी बीच खबर आ रही है कि शंभू बॉर्डर से पहले पंजाब पुलिस और किसानों में झड़प हुई है। वही खबर आ रही है कि पंजाब सरकार के अधिकारी आंदोलनकारी किसानों से मिलने के लिए शंभू बॉर्डर पहुंचे।
किसा नेता पंधेर ने कहा कि हम आगे बढ़ेंगे और पूरी दुनिया हमें शांति से आगे बढ़ते हुए देखेगी। अगर सरकार को लगता है कि किसानों को मारने से उनकी समस्या हल हो जाएगी तो वह ऐसा कर सकती है। लेकिन हम शांतिपूर्वक आगे बढऩा जारी रखेंगे। पंधेर ने कहा कि हमने तय किया है कि कोई भी किसान, युवा आगे नहीं जाएगा। सिर्फ नेता शांतिपूर्ण आगे जाएंगे। हम सरकार से आज भी मांग करेंगे कि दिल्ली से बड़ा फैसला करें। आप कहें कि रूस्क्क पर गारंटी कानून बनाएंगे, ये आंदोलन अभी खत्म हो सकता है।
इसके लिए शंभू बॉर्डर पर हाईड्रोलिक क्रेन, जेसीबी व बुलेटप्रूफ पोकलेन जैसी भारी मशीनरी लाई गई है। केंद्र सरकार की ओर से मसूर, उड़द, अरहर (तूर), मक्की और कपास की फसल पर अनुबंध की शर्त पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी का प्रस्ताव किसानों ने नामंजूर कर दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सरकार के साथ वार्ता जारी रखेंगे।























