
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट से मिली बडी राहत
इतने हजार की सिक्योरिटी और बेल बॉन्ड पर मिली जमानत
क्या है राहुल गांधी पर आरोप ?
चंडीगढ, 20 फरवरी (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर बयानबाजी को लेकर दर्ज मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश (यूपी) के सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें बेल दे दी।
गौरतलब है कि राहुल ने 2018 में बेंगलुरु में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजिनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। विजय मिश्रा ने इस मामले के बारे में बताते हुए कहा कि जब यह घटना हुई, मैं उस समय बीजेपी का जिला उपाध्यक्ष था. राहुल गांधी ने बेंगलुरु में अमित शाह को हत्यारा कहा था। जब मैंने उनके इन आरोपों के बारे में सुना तो मुझे बहुत दर्द हुआ क्योंकि मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। मैंने अपने वकील के जरिए शिकायत दर्ज कराई और यह मामला बीते 5 सालों से जारी है।
कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश की ओर से बताया गया था- राहुल गांधी को 20 फरवरी को सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश जिला न्यायालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी मिला है. यह मामला 4 अगस्त, 2018 को एक भाजपा नेता की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल सुबह रुक जाएगी और दोपहर 2 बजे अमेठी के फुरसतगंज से फिर 20 फऱवरी के प्रोग्राम को शुरू करेगी।























