आज भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल
समन राजनीति से प्रेरित- केजरीवाल
चंडीगढ, 19 फरवरी (विश्ववार्ता): दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बार-बार समन भेजकर पूचताछ के लिए बुला रही है लेकिन वे नहीं जा रहे हैं। आज भी अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। ईडी ने इससे पहले पांच समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया और अब ईडी ने छठा समन भेजा है लेकिन वे पूछताछ के लिए नहीं गए हैं।
केजरीवाल ने इसके बाद बड़ा बयान दिया है, केजरीवाल ने कहा कि ईडी के समन ग़ैर क़ानूनी हैं और ईडी के समन की वैधता का मामला अब कोर्ट में है। केजरीवाल ने कहा कि ईडी इसे लेकर ख़ुद कोर्ट गई है और अब उन्हें बार बार समन भेजने की बजाय कोर्ट के फ़ैसले का इंतज़ार करना चाहिए।
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार को ईडी द्वारा आबकारी नीति मामले के संबंध में पूछताछ के लिए जारी छठे समन को नजरअंदाज किया। इसे आम आदमी पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को भेजे गए समन “अवैध” थे और कहा कि मामला अब अदालत में है। ईडी को समन भेजने की बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 14 फरवरी को जांच एजेंसी ने केजरीवाल को छठा समन जारी किया और उन्हें 19 फरवरी को उसके सामने पेश होने के लिए कहा था। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ईडी के अब तक के सभी समन को नजरअंदाज कर दिया है और आरोप लगाया है कि वे “अवैध” और “राजनीति से प्रेरित” थे। मालूम हो कि पहले 2 फरवरी, 18 जनवरी, 3 जनवरी, 22 दिसंबर, 2023 और 2 नवंबर, 2023 को जारी किए गए थे।
























