
भूमि पूजन 10 लाख करोड़ की परियोजनाएं का आज होगा शुभारंभ
चंडीगढ, 19 फरवरी (विश्ववार्ता) उत्तर प्रदेश में पिछले साल हुए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आए निवेशों की परियोजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए उत्तर प्रदेश में आज भूमि पूजन कार्यक्रम होने जा रहा है. इस भूमि पूजन समारोह में 10 लाख करोड़ से ज्यादा की निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा पीएम मोदी आज राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से परियोजनाओं का शुभकामनाएं करेंगे। इसके बाद लोगों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और अन्य गणमान्य महानुभाव के साथ वहां लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। पिछले वर्ष 10 से 12 फरवरी के बीच वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन हुआ था और अब 19-21 फरवरी के बीच भूमि पूजन समारोह (जीबीसी) का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें देश के जाने-माने उद्योगपति शामिल होंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद योगी सरकार के लिए यह एक और बड़ा अवसर है, जब पूरी दुनिया की नजरें यूपी की ओर हैं।





















