
किसानो व केंद्रीय मंत्रियो के बीच थोडी देर मे अहम बैठक
पीएम-गृह मंत्री को करनी चाहिए किसानों से बात: सरवन सिंह पंढेर
बैठक मे पंजाब सीएम मान भी होगे उपस्थित
चंडीगढ, 18 फरवरी (विश्ववार्ता) किसान आंदोलन का आज रविवार को छठा दिन है। दिल्ली कूच के लिए निकले किसान पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। पंजाब के किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच चौथे दौर की वार्ता पर सबकी नजर है। बैठक कुछ ही देर मे शुरू होने वाली है।
सरकार की तरफ से वार्ता में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल होंगे। किसानों की तरफ से उनके संगठन के नेता शामिल होंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी वार्ता में हिस्सा लेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में कोई समाधान निकल सकता है।
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद आकर किसानों से बात करनी चाहिए. प्रधानमंत्री अगर इच्छाशक्ति दिखा दें तो समस्या का समाधान हो जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह को भी आकर किसानों से बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार के साथ आज वार्ता होनी है. खेती में बहुत बड़ा संकट है. आज देखेंगे कि मंत्री महोदय किस मूड से आते हैं. हम लोग पॉजिटिव मूड में हैं. सरवन ने कहा कि किसानों को एमएसपी की गारंटी मिलनी चाहिए. भारत की दशा ऐसी हो चुकी है कि किसान रोज खेती छोडक़र जा रहे हैं. किसान के ऊपर कर्ज भी है. किसान को कर्ज के हालात से निकालना होगा.
हालांकि, वार्ता से एक दिन पहले किसान नेताओं- जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवण पंधेर ने एमएसपी की कानूनी गारंटी पर अध्यादेश लाने की मांग कर टेंशन बढ़ा दी है। शंभू सीमा पर इन नेताओं ने कर्जमाफी और बिजली अधिनियम रद्द करने की मांग की।























