
हरियाणा कांग्रेस को कैथल प्रशासन ने दिया बड़ा झटका
आज कलायत में होने वाली ‘जन आक्रोश रैली’ को जिला प्रशासन ने नहीं दी परमिशन
चंडीगढ, 18 फरवरी (विश्ववार्ता)हरियाणा कांग्रेस को कैथल प्रशासन ने बड़ा झटका दिया है। 18 फरवरी को कलायत में होने वाली ‘जन आक्रोश रैली’ को जिला प्रशासन ने परमिशन नहीं दी है कैथल में प्रशासन ने पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा की रविवार यानि 18 फरवरी की जनाक्रोश रैली कैंसिल कर दी। प्रशासन ने कहा कि किसान आंदोलन के चलते धारा 144 लागू है। यहां रैली नहीं कर सकते। इस रैली में हुड्डा के साथ उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने भी आना था।
बता दें कि इसे लेकर अब हरियाणा में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश ने प्रशासन को पूछा कि धारा 144 की बात बोलकर हमारी रैली कैंसिल कर दी। वहीं हरियाणा सरकार की राज्य मंत्री कमलेश ढांडा लगातार विकसित भारत यात्रा कर रही हैं। यही नहीं, शुक्रवार को PM नरेंद्र मोदी रेवाड़ी आए तो कलायत में भी इसको लेकर कार्यक्रम में भीड़ जुटाई गई, तब धारा 144 का पालन क्यों नहीं कराया गया





















