किसानों का बीजेपी अध्यक्ष जाखड़ के घर पर धरना: 2 दिन तक चलेगा प्रदर्शन
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ के गांव पंजकोसी में भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने धरना शुरू कर दिया है। किसानों ने कहा कि वे 2 दिन तक यहां धरना देंगे।इसके बाद जैसा यूनियन का आदेश आएगा, वैसा किया जाएगा। धरनाकारी राशन पानी लेकर पहुंचे हैं और लंगर तैयार कर रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के नेतृत्व में किसानों ने जिले भर में शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टर मार्च जिला प्रधान मलकीत सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। यूनियन जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि जिले के सभी खंड में ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। यह मार्च शहजादपुर से नारायणगढ़ के खंड में निकाला गया। इसी तरह साहा से शुरू होकर ट्रैक्टर मार्च अंबाला छावनी से होते हुए अंबाला शहर नई अनाज मंडी में खत्म हुआ। मलकीत सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को कुरुक्षेत्र में बैठक होगी। बैठक में किसान भाग लेंगे। इसके बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।