
दिल्ली विधानसभा से आप पार्टी की सरकार ने जीता विश्वास प्रस्ताव
विधानसभा खत्म करना चाहते हैं ये लोग: सीएम केजरीवाल
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली विधानसभा से केजरीवाल सरकार ने विश्वास प्रस्ताव जीत लिया है। 54 वोटों को पाकर बहमत हासिल कर लिया है। सदन की कार्यवाही सोमवार 19 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले पर कहा कि हमें गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन हमारी सोच को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं। आगे कहा कि दिल्ली में प्रस्ताव का समर्थन करता हूं। 54 यहां मौजूद हैं। तीन बीमार, दो जेल में, दो शादी में, और एक बाहर हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चर्चा के दौरान कहा कि दिल्ली के अस्पताल में दवा को रोकने का काम भाजपा ने किया। दिल्ली वालों का पाप लगेगा। दिल्ली के अस्पताल में पर्ची बनाने वालों को हटा दिया गया। दिल्ली में फरिश्ते योजना को बंद कर दिया गया। 23 हजार लोगों को मुफ्त इलाज दिया।
उन्होंने पूर्व में आरोप लगाया था कि भाजपा ने उनकी सरकार को गिराने के लिए आप विधायकों को तोडऩे की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा इस साल के लोकसभा चुनाव जीत जाए लेकिन आप 2029 के चुनावों में देश को उससे “मुक्त” कराएगी। विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान आप के सभी विधायकों के मौजूद न रहने पर केजरीवाल ने कहा कि आप के किसी विधायक ने दल नहीं बदला। उन्होंने कहा कि दो विधायक जेल में, कुछ अस्वस्थ हैं तो कुछ शहर से बाहर हैं।
मैं एक चपरासी का ट्रांसफर नहीं कर सकता: केजरीवाल
उन्होंने आगे कहा कि मुझे दुख होता है। दिल्ली सरकार हमारे पास है। लेकिन सेवा विभाग हमारे पास नहीं है। मैं अपने चपरासी तक का ट्रांसफर नहीं कर सकता। ये अधिकारी को धमकी दे रहे हैं। काम मत करो। यदि काम किया तो ईडी लगा देंगे। अधिकारी मेरे पास आ कर आईएएस आ कर रो रहे है। सीएम ने कहा कि आखिर ये हमें क्यों नहीं तोड़ पा रहे हैं। क्योंकि कुछ गलत नहीं किया है। ये हमे कुचलने के लिए दिन रात प्रयास कर रहे है।























