
किसान आंदोलन: हरियाणा पुलिस ने पथराव के वीडियो जारी किए
विज ने दी चेतावनी, हरियाणा DGP ने कहा- अफवाहों पर ध्यान ना दें
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) किसान आंदोलन का आज को 5वां दिन है। पंजाब के किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं वही हरियाणा पुलिस ने एक ट्वीट किया है। जिसमें यह कहा गया है कि, शंभू बॉर्डर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के आश्वासन के बावजूद प्रदर्शनकारियो द्वारा पुलिसकर्मियों को उकसाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हरियाणा पुलिस की उनसे अपील है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें। प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में उपद्रव फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। प्रदर्शनकारी कानून व्यवस्था बाधित न करें और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें। हरियाणा पुलिस का ट्वीट
हरियाणा DGP ने अपील की है कि, लोग रूट डायवर्जन प्लान के लिए हरियाणा पुलिस का सोशल मीडिया अकाउंट चेक करते रहें। जहां तक हो सके वह अनावश्यक यात्रा करने से बचें। इसके अलावा लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें।
इससे पहले हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों की ओर से सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किए जाने के वीडियो जारी किए थे। हरियाणा पुलिस ने कहा था कि, किसान आन्दोलन की आड में उपद्रवियों द्वारा शम्भू बार्डर पर उत्पात मचाया जा रहा। उपद्रवी पुलिस पर बार-बार कर रहे हैं। पत्थरबाजी में पुलिस के 18 व पैरामिलट्री के 7 जवानो सहित कुल 25 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं. हरियाणा पुलिस ने कहा कि उपद्रवियो की पहचान करने में सहयोग आमजन करें।
किसान आंदोलन की आड़ में उपद्रव फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती, प्रदर्शनकारी कानून व्यवस्था बाधित न करें और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करें। @anilvijminister@cmohry@ssk303 pic.twitter.com/hc8g60Tioe
— Haryana Police (@police_haryana) February 16, 2024
किसान आन्दोलन की आड में उपद्रवियों द्वारा शम्भू बैरियर पर मचाया जा रहा उत्पात । उपद्रवी पुलिस पर बार-बार कर रहे पत्थरबाजी पुलिस के 18 व पैरामिलट्री के 07 जवानो सहित कुल 25 जवान हुए घायल। @police_haryana @DGPHaryana @AdgpAmbalaRange pic.twitter.com/RaXLDaVkKJ
— Ambala Police (@AmbalaPolice) February 15, 2024























