
आज दिल्ली विधानसभा मे सीएम केजरीवाल के विश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा
एक्स पर पोस्ट कर की घोषणा
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कल विधानसभा में विश्वास मत रखा। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। सदन की कार्यवाही आज होगी और प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
दिल्ली में केजरीवाल सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर शनिवार को विधानसभा में सुबह 11 बजे से चर्चा होगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार (16 फरवरी) को विधानसभा में तीसरी बार विश्वास प्रस्ताव पेश किया था।
केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा उन्हें गिरफ्तार करवाकर सरकार गिराना चाहती है। उन्होंने भाजपा पर खरीद-फऱोख़्त का आरोप लगायया है। कहा है कि हमारे विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया है। स्पीकर राम निवास गोयल ने विश्वास प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद गुरुवार को सदन को स्थगित कर दिया था। उन्होंने कहा था कि शनिवार को इस विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। केजरीवाल ने इससे पहले मार्च 2023 और अगस्त 2022 में विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा, ‘विधानसभा में आज मैं विश्वास मत रखूंगा।’ दिलचस्प बात यह है कि केजरीवाल सरकार के खिलाफ विपक्ष ने कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं रखा है। अचानक केजरीवाल के इस पोस्ट से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को ही सदन में विश्वास मत रखने की घोषणा की है। दिल्ली सरकार की ओर से यह नहीं बताया गया है कि विश्वास मत लाने की आवश्यकता क्यों पड़ी है। दिलचस्प यह भी कि आज सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ने भाजपा के सात विधायकों को भी अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया है।























