दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज दिल्ली के CM केजरीवाल की पेशी
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) उत्पाद शुल्क नीति मामले में ईडी के समन पेश होने पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पेश होना है। ईडी ने पेश न होने पर कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर सात फरवरी को कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को समन भेजा और 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। ऐसे में अब देखना होगा कि आज CM केजरीवाल कोर्ट में पेश होते हैं या नहीं.






















