
किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष व कार्यकर्ताओ को पुलिस ने लिया हिरासत मे
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) किसानों के समर्थन में चंडीगढ़ के सेक्टर-3 में हरियाणा बीजेपी दफ्तर के बाहर धरना- प्रदर्शन कर रही थी। तभी इसी दौरान पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग सहित हिरासत में ले लिया।। गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस किसानों के समर्थन में चंडीगढ़ के सेक्टर-3 में हरियाणा बीजेपी दफ्तर के बाहर धरना- प्रदर्शन कर रही थी।
बता दें कि MSP पर कानून समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने शुक्रवार (16 फरवरी 2024) को भारत बंद बुलाया है। एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों में नाराजगी है। किसानों ने आज भारत बंद की कॉल दी थी जिसके चलते आज पूरा भारत बंद है। किसानों की इस कॉल के चलते टैक्सी और ऑटो चालक भी समर्थन दे रहे हैं। भारत बंद के बावजूद रेलवे स्टेशनों पर किसी तरह का असर देखने को नहीं मिला है।
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 17 फरवरी को सिसौली में होने वाली संगठन की बैठक में इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। राकेश टिकैत ने कहा कि आज भारत सरकार के मंत्रियों के साथ में किसान संगठनों की मीटिंग है और उन्हें भरोसा उम्मीद है कि कोई हल निकलेगा अगर कोई हल निकलता है तो यह अच्छी बात होगी।























