
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी
भारत की पहली पारी इतने रनों पर सिमटी,निचले क्रम के बल्लेबाजों ने दिखाया दम
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है। आज दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है भारत की पहली पारी 130 ओवर मे 445 रनों पर सिमट गई है। राजकोट में तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 326 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवींद् जडेजा 110 रन और कुलदीप यादव एक रन बनाकर नाबाद हैं।
सरफराज खान ने शानदार डेब्यू किया है। उन्होंने डेब्यू पारी में ही अर्धशतक जड़ा। इसके लिए उन्होंने सिर्फ 48 गेंद खेली। सरफराज इस पारी को शतक में बदलना चाहेंगे। वहीं दूसरी तरफ रवींद्र जडेजा शतक के करीब हैं। वह 96 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर चार विकेट पर 301 रन है।
यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल के बाद रजत पाटीदार भी पवेलियन लौट चुके हैं। वुड ने यशस्वी और शुभमन को आउट किया, जबकि टॉम हार्टले ने रजत को पवेलियन भेजा। यशस्वी 10 रन, शुभमन खाता खोले बिना और रजत पांच रन बनाकर आउट हुए। भारत की यह बल्लेबाजी लाइन अप अनुभवहीन है। मध्यक्रम में तो सरफराज और ध्रुव के रूप में दो डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं। ऐसे में इंग्लैंड की टीम इस चीज का पूरा फायदा उठाने की कोशिश में लगी है। टीम ने शुरुआती एक घंटे में तीन विकेट गिराकर दबदबा दिखाया है।
रोहित शर्मा ने 157 गेंद पर शतक जड़ दिया है। उनके टेस्ट करियर का यह 11वां शतक रहा। उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ 150 से ज्यादा की साझेदारी भी कर ली है। रोहित ने टेस्ट में जुलाई 2023 के बाद पहला शतक जड़ा है। उनका पिछला शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई में आया था। तब उन्होंने विंडसर पार्क में 103 रन की पारी खेली थी।























