
बडी खबर किसान आंदोलन के बीच आज हरियाणा में आ रहे है पीएम मोदी
देश के 22वें एम्स की रखेंगे आधारशिला, चप्पे चप्पे पर सुरक्षा का कडा पहरा
चंडीगढ, 16 फरवरी (विश्ववार्ता) किसानों के आंदोलन का आज चौथा दिन है वही आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज को देश के 22वें एम्स की हरियाणा के रेवाड़ी में आधारशिला रखेंगे। इस एम्स से दक्षिण हरियाणा और इससे सटे राजस्थान के इलाके के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसी के साथ कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को देश के 22वें एम्स की रेवाड़ी में आधारशिला रखेंगे। इस एम्स से दक्षिण हरियाणा और इससे सटे राजस्थान के इलाके के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत विकसित राजस्थान’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसी के साथ कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
रेवाड़ी में एम्स बनने से दक्षिण हरियाणा और इससे सटे राजस्थान के इलाके के लोगों को लाभ मिलेगा। इसमें 720 बिस्तरों वाला अस्पताल परिसर, 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज, 60 सीटों वाला नर्सिंग कॉलेज, 30 बिस्तरों वाला आयुष ब्लॉक, संकाय तथा कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा, यूजी तथा पीजी छात्रों के लिए छात्रावास, रैन बसेरा, गेस्ट हाउस, सभागार आदि सहित कई सुविधाएं होंगी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार शाम रेवाड़ी के माजरा गांव पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पीएम एम्स की आधारशिला रखने के साथ ही विकसित भारत-विकसित हरियाणा रैली भी करेंगे। इस एम्स के बनने में लगभग 1650 करोड़ रुपये की लागत आएगी। प्रधानमंत्री करीब 5450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखेंगे। 28.5 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली इस परियोजना में मिलेनियम सिटी सेंटर को उद्योग विहार चरण-5 से जोड़ा जाएगा और साइबर सिटी के पास मौलसारी एवेन्यू स्टेशन पर रैपिड मेट्रो रेल गुरुग्राम के मौजूदा मेट्रो नेटवर्क में इसे मिला दिया जाएगा।




















