
इस वक्त की बडी खबर
किसानों आंदालेन को लेकर हरियाणा सीएम खट्टर का बडा बयान आया सामने
कहा दिल्ली का रास्ता बंद होने से हुआ बडा नुकसान
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा बयान दिया है। आंदोलन के तीसरे दिन सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में पूरे मसले पर बयान दिया। चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “उनकी हरियाणा से कोई मांग नहीं है. केंद्र से मांग है. दिल्ली जाना हर एक का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन उसका मोटिव ध्यान करना होता है. इस विषय का अनुभव हम देख चुके हैं. लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। वे ट्रेन, बसें, या अपने वाहन में जाएं. ट्रैक्टर परिवहन का साधन नहीं है. चर्चा लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए, ताकि किसी समाधान तक पहुंचा जा सके।
सीएम ने कहा कि पहले भी हमने देखा है कि दिल्ली का रास्ता बंद होने से बडा नुकसान हुआ है. एक-एक साल का राशन लेकर जाना, ट्रैक्टर-क्रेन लेकर जाना सही तरीका नहीं है. ट्रैक्टर खेती करने के लिए है औऱ उसका इस्तेमाल वहां होना चाहिए. सीएम ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की प्रशंसा की. चढूनी ने कहा था कि हम चुनाव लड़ कर जाएंगे और किसानों की मांगे उठाएंगे. सीएम ने पत्रकारों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए कहा है. बता दें कि आंदोलन के दौरान पत्रकार भी घायल हुए हैं.
सीएम ने पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा कि पंजाब सरकार हमें (हरियाणा) देख ले कि हमने अपने किसानों के लिए कितना काम किया है. पंजाब भी हमारी तरह किसानों के लिए योजनाएं चलाए. हमारी तरह ज्यादा से ज्यादा फसलों पर एमएसपी दे. सीएम बोले किपंजाब का किसान पंजाब सरकार को बोले कि वो भी उसकी सहायता करे, तो उनकी आधी समस्याएं खत्म हो जाएंगी. आज हरियाणा का किसान कहता है कि हमें पहले एसवाईएल का पानी दो, फिर हम तुम्हारे साथ आएंगे.






















