
भारत व इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट कुछ ही देर मे होगा शुरू
जानिये दोनो टीामों की प्लेइंग-11, 100वां टेस्ट खेलेंगे बेन स्टोक्स
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला गुजरात के राजकोट में कुछ ही देर मे शुरू हो रहा है। सीरीज का फैसला करने के लिए यह मैच अहम माना जा रहा है। अभी दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी राजकोट टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में है। वह अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। स्टोक्स क्रिकेट इतिहास में 100 टेस्ट खेलने वाले 74वें क्रिकेटर बन जाएंगे। वह इस उपलब्धि हासिल करने वाले इंग्लैंड के 16वें खिलाड़ी भी होंगे। स्टोक्स ने 2013 में टेस्ट में डेब्यू किया था। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह दुनिया के शीर्ष ऑलराउंडरों में एक हैं। स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 99 टेस्ट मैचों में 6251 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 36.3 का रहा है। स्टोक्स ने 13 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं।
भारत (IND): यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, सरफराज खान, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल/रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
इंग्लैंड (ENG): जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन/मार्क वुड























