
आज पीएम मोदी कतर के अमीर शेख तमीम से करेंगे वार्ता
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी के सफल दौरे के बाद देर रात कतर पहुंचे। दोहा में ही पीएम मोदी ने शीर्ष पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी दूसरी बार कतर यात्रा पर पहुंचे हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। गौरतलब है कि यूएई और कतर की यात्रा पर रवाना होने से पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने कहा था कि वह कतर के शासक से मिलने को उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि कतर में अमीर शेख तमीम के नेतृत्व में जबरदस्त विकास और परिवर्तन का दौर जारी है।




















