
आज 12 से 4 बजे तक रेलवे ट्रैक जाम करेंगे किसान
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब और हरियाणा के बीच अंतरराज्यीय सीमाओं पर कल दूसरे दिन भी भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। किसान आंदोलन के दूसरे दिन पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन उग्रहा ने बड़ा ऐलान किया है. पंजाब भर में आज यानि की 15 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक रेलवे ट्रैक को जाम किया जाएगा. किए जाएंगे दिल्ली जा रहे किसानों को रास्ते में रोकने उनके ऊपर आंसू गैस छोडऩे और लाठी चार्ज के विरोध में यह फैसला लियाया गया है।
दूसरी तरफ, प्रदर्शनकारी किसान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी के साथ विभिन्न मांगों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने पर अड़े हुए हैं। किसानों के विरोध-प्रदर्शन को राजधानी तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने मंगलवार को प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया। उनके बीच हुई पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी और किसान घायल हो गए।
200 से अधिक किसान संघों का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रदर्शनकारी किसान कृषि ऋणों की माफी की भी मांग कर रहे हैं और चाहते हैं कि कृषि कानूनों का विरोध करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामले हटा दिए गए हैं। किसान यूनियनों द्वारा मौके पर अस्थायी अस्पताल शुरू किए गए हैं। यहां तक कि पंजाब सरकार ने भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पास के सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क कर दिया है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य, कर्ज माफी, एम एस स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर किसान संगठनों के दिल्ली कूच का आज दूसरा दिन है।




















