
किसानों के दिल्ली कूच का आज तीसरा दिन
आज होगी केंद्र के साथ किसानों की अहम बैठक
हरियाणा के किसान और खापें आईं समर्थन में
चंडीगढ, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों के लिए पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी है। वही केंद्र सरकार ने एक बार फिर से प्रदर्शनकारी किसानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। यह बैठक आज यानि की 15 फरवरी को चंडीगढ़ के महात्मा गांधी प्रशासनिक संस्थान में आयोजित की जाएगी। इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारियों ने आज एक अनौपचारिक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय मंत्रियों से करवाई।
बैठक में तीन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय शामिल होंगे। पहले यह बैठक बुधवार शाम को ही प्रस्तावित थी। इसमें केंद्र के प्रतिनिधि ऑनलाइन जुड़ने थे। मगर इसे बाद में वीरवार के लिए निर्धारित कर दिया गया। किसानों ने कहा है कि बैठक होने तक वह बॉर्डर पर शांति से बैठेंगे। उसके बाद आगे की रणनीति बनाएंगे।
पुलिस द्वारा कुछ जगहों पर आंसू गैस के गोले दागने से नाराज हरियाणा के किसान संगठन और खाप पंचायतें किसानों के समर्थन में आ गईं हैं और गुरुवार को बैठक बुलाई है। उनका कहना है कि वह किसानों के साथ हैं, मगर आंदोलन में शामिल होने का फैसला बैठक के बाद लेंगे।
इसमें फिर से एक लंबी चर्चा के लिए किसानों को चंडीगढ़ बुलाया गया है। बैठक का नोटिस जारी करके किसानों को भेज दिया गया है। आज दोपहर से ही किसान इस बात की मांग कर रहे थे कि मीटिंग उन्हें लिखित तौर पर दी जाए केंद्र सरकार किसी भी टकराव से बचने के लिए इस तरह के प्रयास कर रही है।
चंडीगढ़ में कल हुई थी तीसरे दौर की बैठक शुरू
केंद्र सरकार और दिल्ली कूच पर अड़े पंजाब के किसान संगठनों के नेताओं के बीच तीसरे दौर की बातचीत शुरू हो गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय किसाना नेताओं से बातचीत कर रहे हैं। पटियाला के पास राजपुरा के एसडीएम कार्यालय में किसान संगठनों के नेताओं और केंद्र सरकार के साथ बैठक हो रही है। पटियाला-अंबाला की सीमा पर शंभू बॉर्डर पर डटे किसान संगठनों के नेता बैठक में शामिल हुए हैं।




















