
किसान संगठनों के दिल्ली कूच को लेकर फिर बढी इन जिलो मे इंटरनेट बंद की अवधि
चंडीगढ, 14 फरवरी (विश्ववार्ता) किसान संगठनों के दिल्ली कूच करने के बाद पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर लगते हरियाणा के सात जिलों में इंटनेट सेवाएं 15 फरवरी तक बाधित रहेंगी। हरियाणा सरकार ने किसानों को रोकने के लिए बीएसएफ की भी तैनाती की गई है। आंदोलन को लेकर हरियाणा अलर्ट पर है। दिनभर पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष देखा गया।
आंदोलन से जुड़ी अफवाह न फैलें इसके लिए सात जिलों में इंटरनेट पर रोक लगाई गई है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
तो वहीं अब पंचकूला में धारा 144 लागू कर दी गई है। पंचकूला डीसीपी सुमेर सिंह प्रताप के अनुसार, पैदल या ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य वाहनों के साथ जुलूस, प्रदर्शन, मार्च निकालने और किसी भी तरह की लाठी, रॉड या हथियार ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है। बता दें कि किसान संगठनों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच के ऐलान के बाद राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने से रोकने के लिए पंजाब-हरियाणा सीमा क्षेत्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
हरियाणा सरकार की सख्ती पर किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल ने बयान जारी कर कहा, “एक तरफ तो सरकार हमें बातचीत का न्योता दे रही है, तो वहीं दूसरी ओर हरियाणा में हमें डराने की कोशिश की जा रही है। बॉर्डर सील किए जा रहे हैं। धारा 144 लगा दी गई है। इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इंटरनेट सेवा बंद करने का क्या सरकार के पास अधिकार है? ऐसे में सकारात्मक माहौल में बातचीत नहीं हो सकती है। सरकार इस तरफ तुरंत ध्यान दे।”






















