
किसान दिल्ली कूच के लिए निकल पड़े हैं। वहीं दिल्ली कूच से पहले किसानों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता): किसानों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च में शामिल युवाओं के एक समूह ने अंबाला में शंभू बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड को तोडऩे की कोशिश की, किसान दिल्ली कूच के लिए निकल पड़े हैं। वहीं दिल्ली कूच से पहले किसानों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान अलग-अलग किसान जथेबबंदियों के नेता मौजूद रहे। पंजाब किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कल मीटिंग में किसानों द्वारा पूरी कोशिश की गई कि किसान केंद्र से टकराव से बचे और किसानों की मांगे मानी जाएं पर ऐसा नहीं हुआ। वह सरकर पर भरोसा रख 5 घंटे मीटिंग में बैठे रहे पर उनके मामलों का कोई हल नहीं हुआ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि वह देश के किसान मजदूर हैं और कांग्रेस उन्हें सपोर्ट नहीं करती। जो भी मीडिया में बोला जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें समर्थन दे रही है वह गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी उतना ही जिम्मेदार मानते हैं जितना बीजेपी को क्योंकि ये कानून कांग्रेस ही लेकर आई है। वह किसी के पक्ष के नहीं हैं वह किसानों के हक की आवाज उठाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी इस आंदोलन में उनका साथ दें।
पंधेर पंजाब के अमृतसर के हैं। वे माझा के किसान संगठन किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव हैं। किसान संघर्ष कमेटी से अलग होकर सतनाम सिंह पन्नू ने 2007 में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का गठन किया था। पंधेर इसी संगठन का बड़ा चेहरा हैं। 13 साल पुरानी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का कार्यक्षेत्र अमृतसर है हालांकि पंजाब के सात-आठ जिलों के किसान और खेत मजदूर इनके साथ जुड़े हैं। वैसे ये संगठन भी किसानों के हकों की बात करता है लेकिन आमतौर पर ये बाकी संगठनों से अलग चलने की कोशिश करता है। इससे पहले वे भाकियू उगराहां के साथ थे।






















