
किसानों के दिल्ली कूच के बीच शंभू बार्डर पर हालाता हुए तनावपूर्ण
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता) संयुक्त किसान मोर्चा आज अपनी मांगो को लेकर दिल्ली कूच शुरू हो यगा है वही खबर सामने आ रही है कि शंभू बॉर्डर पर पुलिस पर पथराव करने की सूचना आ रही है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, ये किसान नहीं हैं। किसानों की आड़ में कुछ शरारती तत्व भीड़ में घुस गए हैं और माहौल बिगाड़ रहे हैं। शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में तमाशबीन भी पहुंचे हैं। पुलिस के समझाने पर भी वे नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया
किसान आंदोलन के कारण शाहाबाद में दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे 44 पर देर रात को ही पक्की बैरिकेडिंग कर दी गई है। वज्र और वाटर कैनन भी तैनात हैं। करनाल से लगती सीमा तक जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात हैं। किसानों को हिरासत में लेने की जरूरत पड़ने पर उन्हें ले जाने के लिए पुलिस लाइन में दर्जनों बसें खड़ी की गई हैं। फिलहाल शाहाबाद तक नेशनल हाईवे पर कोई रोक नहीं है, लेकिन किसानों के कूच व शाहाबाद में सील किए गए हाईवे के चलते आवाजाही बेहद कम है। हाईवे सुनसान पड़ा है।






















