
भारत को राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले एक बड़ा झटका
विपक्षी गेंदबाजों के लिए आफत बने हुए हैं देवदत्त पड्डिकल…
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता)राजकोट टेस्ट से पहले टीम इंडिया को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब उसका एक अहम बल्लेबाज इस मैच से बाहर हो गया. बात हो रही है केएल राहुल की जो राजकोट टेस्ट के लिए फिट नहीं हैं. बता दें राहुल हैदराबाद टेस्ट में चोटिल हुए थे और उसके बाद से वो एनसीए में अपनी फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे थे।
विशाखापट्टनम टेस्ट में वो नहीं खेल पाए लेकिन ऐसी खबरें आई कि वो राजकोट टेस्ट में खेल सकते हैं। लेकिन फिटनेस टेस्ट के बाद राहुल को राजकोट टेस्ट से भी बाहर रखा गया है ।दरअसल, राजकोट टेस्ट में देवदत्त पड्डिकल अपना डेब्यू कर सकते हैं। इस वक्त देवदत्त पड्डिकल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. लिहाजा, देवदत्त पड्डिकल का प्लेइंग इलेवन में होना टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर है।
आंकड़ें बताते हैं कि पिछले 6 फर्स्ट क्लास मैचों में देवदत्त पड्डिकल ने 4 बार शतक का आंकड़ा पार किया है. इस वक्त देवदत्त पड्डिकल प्रचंड फॉर्म से गुजर रहे हैं. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि देवदत्त पड्डिकल विराट कोहली और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों की कमी महसूस होने नहीं देंगे. इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ देवदत्त पड्डिकल 105 रन बनाए थे. इसके बाद रणजी ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ 103 रन बना डाले। लेकिन यह बल्लेबाज यहीं रूकने वाला नहीं था।























