
आज से श्रीलंका और मॉरीशस में लॉन्च हुआ भारत का UPI
पीएम मोदी ने किया श्रीलंका व मॉरीशस के साथ भारत की डिजिटल भुगतान कनेक्टिविटी का शुभारंभ
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवींद जगन्नाथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मॉरीशस और श्रीलंका के साथ भारत की डिजिटल भुगतान कनेक्टिविटी का शुभारंभ किया। बता दें कि पिछले साल जुलाई में श्रीलंका के राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे की नई दिल्ली यात्रा के दौरान भारत और श्रीलंका ने द्वीप देश में यूपीआई की संस्कृति के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
बयान के मुताबिक श्रीलंका और मॉरीशस के साथ भारत के सुदृढ़ सांस्कृतिक और आपसी संबंधों को देखते हुए, यूपीआई सेवाओं के शुभारंभ से तीव्र और निर्बाध गति से डिजिटल लेन-देन संभव होगा। इससे दोनों देशों के लोग लाभान्वित होंगे और आपसी डिजिटल संपर्क बढ़ेगा। मॉरीशस में रुपेकार्ड सेवाओं के विस्तार से वहां के बैंक भारत और मॉरीशस दोनों देशों में निपटान के लिए रुपेकार्ड के उपयोग की सुविधा दे सकेंगे।
दोनों देशों में यूपीआई सेवाओं का शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हिंद महसागर क्षेत्र के तीनों देशों के लिए आज एक विशेष दिन है। आज हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक डिजिटल तरीके से जोड़ रहे हैं। यह लोगों से किए गए विकास के वादों का एक सबूत है। फिनटेक कनेक्टिविटी से न केवल सीमा पार लेनदेन में मदद मिलेगा, बल्कि सीमा पार रिश्ते भी मजबूत होगा। यूपीआई के पास अब नई जिम्मेदारी है।’






















