
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किले फिर बढी
अब इस मामले मे एसआईटी ने भेजा समन
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की मुश्किले लगातार बढती जा रही है। आज एसआईटी ने करोड़ों रुपए की ड्रग तस्करी से जुड़े मामले की जांच के बाद दोबार मजीठिया पूछताछ के लिए बुलाया हैं।
एसआईटी ने उन्हें 15 फरवरी को पूछताछ के लिए समन जारी किया है और उन्हें सुबह 11 बजे स्ढ्ढञ्ज के सामने पेश होने का आदेश दिया गया हैं। पटियाला रेंज के नए डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की अध्यक्षता वाली स्ढ्ढञ्ज उनसे दूसरी बार पूछताछ करेगी। इससे पहले जनवरी में भी बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से पूछताछ की गई थी।
मजीठिया के 4 करीबियों से भी पूछताछ की गई। इस केस के लिए बनाई गई नई SIT काफी तेजी से मामले की जांच कर रही हैं। ये टीम कई एंगल पर काम कर रही हैं। इसके पीछे कोशिश यही है कि जब मामला कोर्ट में जाए तो कोई भी कड़ी कमजोर न पड़े। इससे पहले जिन चार लोगों से पूछताछ की गई थी उनमें मजीठिया के पूर्व पीए और ओएसडी रहे लोगों के नाम भी शामिल हैं।
बता दें, मामला कांग्रेस सरकार के समय दर्ज हुआ था। पुलिस ने विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले 20 दिसंबर 2021 को मजीठिया के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था। मजीठिया को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में मजीठिया ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी। तब कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी दो महीने के लिए टाल दी थी। उन्होंने अमृतसर से चुनाव भी लड़ा था।






















