
यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह एक भीषण सड़क हादसा
इतने लोगो की जिंदा जलकर मौत
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता)उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हुआ है। सुबह हुए एक भीषण हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। आगरा की ओर से नोएडा की ओर एक प्राइवेट वॉल्वो बस और कार में भिडंत हो गई.बस का पहिया अचानक पंचर हुआ तभी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर तिरछी हो गई. बस के पीछे तेज रफ्तार से एक कार आ रही थी. कार तेज स्पीड होने की वजह से उसी में घुस गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भीषण सड़क हादसा सोमवार सुबह 7:45 के आस पास हुआ। जोरदार टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई और दोनों वाहन धू-धू कर जल उठे। जिससे यमुना एक्सप्रेस-वे पर भारी जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। वहीं बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और कार सवार 5 लोगों की आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।






















