भाना सिद्धू की जमानत याचिका पर सुनवाई आज:
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) इंटरनेट मीडिया के बहुचर्चित और विवादित ब्लॉगर काका सिद्धू उर्फ भाना सिद्धू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी उसे एक केस में जमानत मिली ही थी कि अब फिर से पटियाला में एक मामला दर्ज हो गया।
जेल में बंद विवादित ब्लॉगर काका सिद्धू उर्फ भाना सिद्धू की तरफ से जमानत के लिए मोहाली अदालत में याचिका दायर की गई है। उस याचिका पर आज अदालत में सुनवाई होगी। इस दौरान जहां पुलिस द्वारा अपना जवाब दिया जाएगा। वहीं, भाना के वकील अपनी दलीलें रखेंगे। पुलिस की कोशिश रहेगी कि मजबूती से अपना पक्ष रखा जाए।





















