
बौखलाये रूस रूस ने यूक्रेन के कई ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से किये जोरदार हमले
चंडीगढ, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) रूस के साथ एक बार फिर तेज हो रहे संघर्ष के बीच यूक्रेन ने रविवार को पूर्व उप रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल अलेक्जेंडर पावल्युक को नया सेना प्रमुख नियुक्त किया है। उधर, रूसी सेना ने यूक्रेन के विभिन्न इलाकों में साढ़े पांच घंटे तक तक लगातार 45 ड्रोन दागे। रविवार को साढ़े पांच घंटे के दौरान 45 ड्रोन से हमला बोला गया। हालांकि, यूक्रेनी वायु सेना का दावा है कि उसने राजधानी कीव के बाहरी इलाके सहित नौ अलग-अलग क्षेत्रों में ईरान निर्मित 40 शहीद ड्रोनों को मार गिराया है।
यूक्रेन के रक्षा बलों के अधिकारियों ने टेलीग्राम पर दी गई जानकारी में कहा है कि साढ़े पांच घंटे तक चले हमले में कृषि सुविधाओं और तटीय बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि मायकोलाइव क्षेत्र में एक हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। हमले के दौरान आग लग गई और आसपास की आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा। क्षेत्र के सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही लिसाक ने कहा कि यूक्रेन के निप्रापेट्रोस क्षेत्र में नष्ट हुए ड्रोन से गिरे मलबे के कारण आग लग गई। ये हमले तब हुए हैं जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी सेनाओं के खिलाफ हमला तेज करने के लिए सैन्य कमांडरों में बदलाव जारी रखा है।




















